चमोली-पंगरचूला ट्रेक में एक ट्रैकर भटका रास्ता, SDRF टीम द्वारा निकाला गया सुरक्षित

Slider उत्तराखंड

चमोली-पंगरचूला :

आज दिनाँक 31 दिसंबर 2022 को SDRF टीम को सूचना मिली कि एक ट्रैकर पंगरचूला ट्रेक में रास्ता भटक गया है। जिसमे SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग के दौरान लापता ट्रेकर को ढूंढ निकाला गया जिसके उपरांत प्राथमिक उपचार देकर सकुशल जोशीमठ लाया गया।

व्यक्ति का नाम :- श्री संजय नेगी उम्र – 35 पुत्र – श्री सुरेंद्र नेगी, जिला – जनपद पौड़ी

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी महेश ऐथानी
2. मुख्य आरक्षी नन्दन सिंह
3. आरक्षी हरपाल सिंह
4. आरक्षी शेखर नगरकोटि
5. आरक्षी हर्षित जोशी
6. आरक्षी संदीप कुमार
7. आरक्षी अभिषेक मैंदोली
8. आरक्षी ललित भकुनी
9. पैरामीडिक्स राहुल भण्डारी
10. चालक देवेन्द्र नेगी