उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश प्रदेश में अग्निकांड से बचाने के लिए युवा अग्नि सचेतक बनाये जाएं

Slider उत्तराखंड

अभी प्रदेश भर में आठ ब्लाको में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी की जा रही हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सभी आठ ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आग लगने पर प्रथम दृष्टया क्या उपाय करें? कैसे आग में फंसे लोगों को बचाया जाए? इस बात का प्रशिक्षण अग्नि सचेतकों को दिया जाएगा। इसके अलावा हर एक फायर स्टेशन से विभाग का एक व्यक्ति whatsapp ग्रुप बनाएगा, जिसमें वह अपने-अपने ब्लाक के अग्नि सचेतकों को जोड़ेगा। अग्नि सचेतक दमकल विभाग की भी मदद करेंगे। जो प्रदेश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर एक ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जा रहे हैं। तेल, पेट्रोल और शार्ट सर्किट से आग लगने पर नागरिकों को कैसे बचाया जाए, इन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी। इन्हें whatsapp ग्रुप पर जोड़ा जाएगा और जागरूकता से संबंधित लिंक भी भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *