राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी

Slider उत्तराखंड राजनीति

राजभवन देहरादून 07 मई, 2023: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।  राज्यपाल ने कहा कि मानव सेवा परमो धर्मः” के मंत्र को आत्मसात कर  रेडक्रॉस, निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा का निर्वहन कर रहे है। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से जो कार्य किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है।

राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है। किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदा के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान रेडक्रॉस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।