भाजपा से हरियाणा के 25 रणबाकुरों का दल संभालेगा राजस्थान का चुनावी मोर्चा

Slider उत्तराखंड राजनीति

देश के 2024 व 2023 के महासंग्राम लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा बड़ी रणनीति तैयार कर चुनावी तैयारियों को लेकर लगी हुई है। भाजपा हर मोर्चे पर पार्टी को मजबूती देने पर जुटी हुई है। अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा सरकार से 25 विधायकों का एक दल राजस्थान के मोर्चे पर कमान संभालने जा रहे हैं। ये 25 विधायकों का दल 18 अगस्त से एक सप्ताह तक राजस्थान में मोर्चा संभालेंगे। हर विधायक को एक सप्ताह तक राजस्थान में एक विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी सौपी गई हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक रणनीति के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं में से 4 हजार अल्पकालिक विस्तारक नियुक्त होंगे।

 विधायकों की जिम्मेदारी तय की गई है : 

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रेसप्रतिनधियों से बात करते हुए बताया कि अल्पकालिक विस्तारक के रूप में हरियाणा की भाजपा सरकार के 25 विधायक 18 अगस्त को राजस्थान में चुनावी तैयारियों को लेकर मोर्चा संभालने वाले हैं। जिसमें पहले दिन से ही विधायकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके बाद विधायकों को राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र दिए गए है, उन्हें वहां जा कर जमीनी स्तर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना होगा और उन्हें पार्टी की रणनीति से अवगत कराना होगा।

राजस्थान में 2023 के अंत मे होने है विधानसभा चुनाव

राजस्थान में 2023 इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर ये अल्पकालिक विस्तारक पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए पहुंच रहे है। वहीं हरियाणा में भी संगठन की मजबूती के लिए चार हजार अल्पकालिक विस्तारकों को फील्ड में उतारा जाएगा. हर अल्पकालिक विस्तारक के हवाले 5 बूथ किए जाएंगे, उनके साथ स्थानीय कार्यकर्त्ताओं को भी लगाया जाएगा।

एक सप्ताह फील्ड में रहेंगे 25 विधायक :-
हरियाणा के जिन 25 भाजपा विधायकों को राजस्थान भेजा जा रहा है पहले दिन उनके प्रशिक्षण के बाद उन्हें छह दिन यह फील्ड में गुजारने होंगे। इसके साथ हर मंडल में 12 से 13 अल्पकालिक विस्तारकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अल्पकालिक विस्तारक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही दिक्कतों को दूर कराएंगे। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में भी मजबूत संगठन खड़ा किया है। इसी संगठन के सहारे आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी दमदार प्रदर्शन करने वाली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबर माध्यम : एबीपी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *