दुःखद : राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन

Slider उत्तराखंड

देहरादून:

उत्तराखंड आंदोलन की प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी का आज सांय निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी । आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी 84 साल की थी। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सासे ली ।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर सुशीला बलूनी की तबियत खराब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर सांय उनका निधन हो गया।

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के आंदोलन में सुशीला बलूनी की अहम  भूमिका रही हैं। राज्य आंदोलन से लेकर राज्य बनने के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में तन,मन,धन से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करती रही। सुशीला बलूनी भाजपा सरकार में विभिन्न दायित्व में भी रह चुकी हैं। लंबी बीमारी के बावजूद वे आखिरी समय तक राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। वे ताई जी के तौर पर भी पहचानी गईं।

उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न दलों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया।