कांग्रेस “केंद्रीय चुनाव समिति” की सूची जारी उत्तराखंड कांग्रेस से इस नेता का शामिल

Slider उत्तराखंड देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2023 के चार राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर “कांग्रेस चुनाव समिति” की सूची जारी कर दी हैं। कांग्रेस चुनाव समिति में 16 सदस्यों को रखा गया है। जिसमे सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसका हिस्सा हैं। वही उत्तराखंड कांग्रेस से चकराता विधायक व पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह को भी इस समिति में जगह मिली है । जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है

इस 16 सदस्यीय समिति में

1. मल्लिकार्जुन खड़गे 2. सोनिया गांधी 3.राहुल गांधी 4.अम्बिका सोनी 5.अधीर रंजन चौधरी 6.सलमान खुर्शीद 7.मधुसूदन मिस्त्री 8.एन. उत्तम कुमार रेड्डी 9. टी.एस. सिंह देव 10. केजे जियोग्रे 11. प्रीतम सिंह 12. मोहम्मद जावेद 13. अमी याज्ञनिक 14. पीएल पुनिया 15. ओंकार मरकाम 16. केसी वेणुगोपाल का नाम रखा गया है।

कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की जोरशोर से तैयारी में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने चुनाव समिति का गठन कर करते हुए, आम चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने दो कांग्रेस शासित राज्यों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वापसी को लेकर को बड़ी चुनौती है। इस 2023 के आखिर में मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। तीनो राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की आमने सामने की टक्कर है । बस देखना होगा कि जनता का रुख किस ओर करवट बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *