चंद्रयान-3 के लॉन्च किए जाने पर UCOST के महानिदेशक ने इसे देश की एक बड़ी उपलब्धि बताया

Slider उत्तराखंड देश राजनीति विदेश

चंद्रयान-3 को 14-07-2023 को दोपहर 2ः35 बजे लॉन्च किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) मे विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ लांच के सीधा प्रसारण को देखा गया। इस उपलब्धि पर परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने इसरो के वैज्ञानिको को और समस्त देशवासियो को शुभकामनाएं दी , इस अवसर पर उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर तारीफ कर उनका अभिवादन प्रेक्षित किया गया, उन्होंने कहा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की यह सफलता हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती है। यूकॉस्ट इस महत्वपूर्ण मिशन की सफलता के लिए पूरे देश और विशेष रूप से इसरो टीम को बधाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *