Big Breaking: उत्तराखंड भाजपा में बड़े फेरबदल होने के आसार, BJP प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का नाम: सूत्र

Slider उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड 2022 के चुनाव में मतदान होते ही भाजपा के अंदर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया भाजपा के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर प्रत्याशियों को हराने के लिए षड्यंत्र रचने जैसे आरोप लगाते नज़र आए, जिसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तुरंत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली तलब कर सारी जानकारी हासिल की । जिसके बाद अटकलों का बाजार तेज हो गया कि आब 10 मार्च को मतगणना होते ही भाजपा में बड़े फेरबदल के आसार नज़र आएंगे।

वही रविवार को अचानक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली बुलाकर उनके साथ लंबी बैठक कर उत्तराखंड में भाजपा के अंदर चल रहे विवादों पर चर्चा कर कई हम फैसलों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक से जानकारी हासिल करी। आपको बतादे अब वही दिल्ली से मिले भाजपा के अंदर के सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का नाम कभी भी सामने आ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का प्रदेश भाजपा में अपना ही एक अलग रुतबा माना जाता है । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा के कूट राजनीतिज्ञों व मिलनसार नेताओं में से एक माने जाते हैं। जिनका हर कार्यकर्ता से मिलनसार स्वभाव और भाजपा प्रदेश पार्टी में ही नहीं पूरे देश मे उनको एक बड़े लेखक व कवि के रूप से उनको पहचाना जाता है।

10 मार्च को मतगणना के बाद उत्तराखंड प्रदेश में कौन सी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी यह तो साफ हो ही जाएगा पर इसके बाद भाजपा में भी बड़े फेरबदल देखने को मिल ससकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *