उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सीएम योगी का बोलबाला

Slider उत्तराखंड देश राजनीति

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मेयर पद की सभी 17 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करली है। वही नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार जताया है ।

उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक कीर्तिमान इतिहास रच डाला है। निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन का नारा लेकर उतरी, भाजपा प्रदेश की सभी 17 मेयर की सीट पर काबिज हो गई है। प्रदेश की कई नगर निगमों के पार्षद पदों में भारी जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल कर मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं में जहां उत्साह बढ़ेगा तो साथ ही पार्टी में आगे की रणनीति को लेकर एक धार देने में भी सफलता मिलेगी।

देखा जाए तो 2017 के नगर निगम चुनाव में यूपी में नगर निगम की 16 सीटें थी। जिसमें भाजपा ने 14 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं मेरठ,अलीगढ़ की दो सीटों पर बसपा ने कब्जा किया । इस बार शाहजहांपुर नया नगर निगम बना था।

भाजपा ने इस बार पुरानी नगर निगम की सीटों पर आधारित पुरानी रणनीति को अपनाते हुए शाहजहांपुर में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग नगर निगम व नगर पालिका परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

इस बार भाजपा ने कई सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट्स पर भी दांव खेला। प्रदेश के कई नगर निगमों व नगर पंचायतों में मुस्लिम प्रत्याशीयों को पार्टी की ये छवि और सर्वस्वीकार्यता को बल देते हुए चुनावी मैदान में उतरा जिसमे भाजपा को सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही साथ इस जीत ने भाजपा की आगे की रणनीति को साफ कर दिया है। निकाय चुनाव में ये भी देखा गया है कि भाजपा की ओर मुस्लिम समाज के पढ़े लिखे युवाओं का रुझान बड़ा हैं । पर अभी आगे वोट के हिसाब से इसका आकलन करना बाकी है।