कर्नाटक का मुख्यमंत्री लगभग तय , कांग्रेस ने तैयार किया ये फॉर्मूला

Slider उत्तराखंड देश राजनीति

कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? कांग्रेस आज शाम को कर सकती है घोषणा । कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेना है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बेंगलुरु से दिल्ली को रवाना हो चुके हैं। वे दिल्ली पहुंच कर हाईकमान के समक्ष सभी निन्दुओं पर बातचीत करेंगे। वहीं कांग्रेस के सूत्रों की मानेतो सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री की कमान मिल सकती है। सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चलने की खबरें सामने आ रही है।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार गठन का फॉर्मूला तय कर लिया है। कांग्रेस के नेताओं चल रही दबे मुह की बातों से पता चल रहा है, कि सिद्धारमैया को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा सकता हैं। वहीं डीके शिवकुमार को कर्नाटक का डिप्टी सीएम पद दिया दिए जाने की सूचना भी मिल रही हैं। इसके साथ ही डीके शिवकुमार के पास राज्य में कांग्रेस पार्टी की कमान भी दी जायेगी यानी कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहेंगे। हालांकि अभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस पर फैसला लेना है।

वही कर्नाटक कांग्रेस के सूत्रों की माने तो सिद्धारमैया का दावा ज्यादा मजबूत हैं।
बस केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस की ओर से आधिकारिक एलान किया जाना बाकी रह गया है। लेकिन लगभग ये तय हो चुका है कि पूर्व सीएम सिद्धारमैया ही कर्नाटक के एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे। वह एक दिन पहले सोमवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

वही बीते रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों की राय जानी। जिसमे विधायकों से एक-एक मौखिक बात की गई। साथ ही सभी विधायकों से मतदान कराया गया था।

वही बीते सोमवार को विधायकों की सीक्रेट पर्ची लेकर तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षक नई दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सभी विधायकों की राय से अवगत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *