Big Breaking: कांग्रेस ने ठुकराया भाजपा ने गले लगाया किशोर उपाध्याय की टिहरी से जीत, प्रतिद्वंद्वी रहे दिनेश धने ने दी शुभकामनाएं

Slider उत्तराखंड राजनीति

टिहरी:

उत्तराखंड कांग्रेस में राजनैतिक वनवास झेल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा में जाते ही जीत हासिल कर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए भाजपा के एक सच्चे सिपाही के रूप में काम करने का विश्वास दिया है।  साथ ही कांग्रेस की हार पर उन्होंने सीधे तौर पर पूरा ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर  मढ़ते हुए कांग्रेस की आज की स्थिति पर अफसोस जताया । साथ ही किशोर उपाध्याय ने भाजपा के सच्चे सिपाही बनकर टिहरी की जनता को ये सन्देश दिया है कि वे टिहरी को रोल मॉडल बनायेंगे जो टिहरी के विकास के लिए एक बड़ा नया आयाम साबित होगा।  उन्होंने टिहरी की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा सरकार बनते ही टिहरी के विकास के लिए किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन टिहरी की जनता को दिया है। अब देखना होगा कि लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में वनवास झेलने के बाद अब किशोर उपाध्याय टिहरी के जनता को किस तरह अपने कार्यकाल के दौरान विकास के मुद्दों पर कितना जनता का दिल जीत पाते हैं।

वही टिहरी के उत्तराखंड जन एकता पार्टी के अध्यक्ष वह दिल्ली विधानसभा से प्रत्याशी रहे दिनेश धने ने एक भाईचारा निभाते हुए किशोर उपाध्याय की जीत पर तहे दिल से शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *